Site icon

जशपुरनगर :जिला चिकित्सालय जशपुर में 30 जुलाई को मिलेगी निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओपीडी सेवाएं

 जशपुरनगर 23 जुलाई 2022

जिले में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढीकरण एवं सुचारू संचालन के लिये डीएमएफ मद से जिला चिकित्सालय जशपुर में ओ.पी. जिंदल हॉस्पिटल रायगढ़ के विशेषज्ञों के द्वारा निःशुल्क सुपर स्पेशलिटी ओ.पी.डी. सेवायें प्रदान की जा रही है।
मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी ने बताया कि जिला चिकित्सालय जशपुर में 30 जुलाई 2022 को पल्मो फेफड़ा रोग विशेषज्ञ डॉ. संदीप सिंह टुटेजा, पैथोलॉजी विशेषज्ञ डॉ. विज्ञान मिश्रा, एवं नाक, कान, गला, रोग विशेषज्ञ डॉ. प्रशांत नायक द्वारा निःशुल्क चिकित्सा सेवायें प्रदान की जाएगी। उन्होंने जिले के नागरिकों को अधिक से अधिक संख्या में  विशेषज्ञों की उपचार का लाभ उठाने की अपील की है।

Exit mobile version