Site icon

जशपुरनगर :जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की हुई बैठक

मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत रोजगार स्थापित करने 64 प्रकरणों की हुई अनुशंसा
जशपुरनगर 23 जुलाई 2022

कलेक्टर रितेश कुमार अग्रवाल के  निर्देशन में मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना वर्ष 2022-23 अंतर्गत जिले के युवाओं को स्वरोजगार स्थापित करने एवं आत्मनिर्भर बनाने हेतु सीईओ जिला पंचायत जितेन्द्र यादव  की अध्यक्षता में  जिला स्तरीय टास्क फोर्स समिति की बैठक  आयोजित की गई।  
  बैठक में आये युवाओं को स्वरोजगार स्थापित कर अन्य लोगों को रोजगार देने हेतु प्रोत्साहित किया गया। इस दौरान किराना स्टोर, चप्पल दुकान, कपड़ा दुकान, दवाई दुकान, सिलाई सेन्टर इत्यादि कार्य हेतु ऋण प्रकरण बैंक प्रेषित करने हेतु कुल 64 प्रकरण 133 लाख का अनुशंसा किया गया।

Exit mobile version