Site icon

उत्तर बस्तर कांकेर : बारिश से सतत सतर्कता बरतने तथा जन-धन की क्षति होने पर प्रकरण प्रस्तुत करने कलेक्टर ने दिए अधिकारियों को निर्देश

 उत्तर बस्तर कांकेर 23 जुलाई 2022

कलेक्टर डॉ. प्रियंका शुक्ला ने जिले में हो रही लगातार बारिश को दृष्टिगत रखते हुए सतत सतर्कता बरतने के लिए सभी राजस्व अधिकारियों तथा जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारियों को निर्देशित किया है। राजस्व अधिकारियों को निर्देशित करते हुए उन्होंने कहा कि जनहानि होने पर तत्काल प्रकरण बना कर जिला कार्यालय को प्रेषित किया जावे तथा फसल एवं मकान क्षति होने पर उनका आंकलन कर पीड़ित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराई जाय ।
      कलेक्टर डा. प्रियंका शुक्ला ने जिले के सभी निर्माण एजेंसी विभागों- लोक निर्माण विभाग, प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना, ग्रामीण यांत्रिकी सेवा और जनपद पंचायतों को भी निर्देशित करते हुए कहा कि सड़क, पुल-पुलिया, शिक्षण संस्थान, आंगनबाड़ी केंद्र, अस्पताल एवं शासकीय भवनों को वर्षा के कारण क्षति होने पर उनकी मरम्मत के लिए प्रस्ताव बनाकर अविलंब जिला कार्यालय को प्रस्तुत किया जावे ।

Exit mobile version