Site icon

दंतेवाड़ा :आर्य भटट विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र जगदलपुर में प्रवेश

दंतेवाड़ा 24 जुलाई 2022

विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र जगदलपुर में वे छात्र जो शिक्षक बनने में अभिरुचि रखते है उन्हें स्नातक स्तर पर (B.SC/B.COM) कमशः एम.एस.सी/एम.कॉम  (M.SC/M.COM व (B.ED) प्रशिक्षण कराये जाने की योजना 2014-15 से आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग रायपुर द्वारा संचालित है। संस्था विज्ञान एवं वाणिज्य शिक्षण केन्द्र जगदलपुर के छात्रावास में निःशुल्क भोजन, निःशुल्क पाठ्यपुस्तक व निःशुल्क अन्य आवासीय व्यवस्था के साथ स्नातक स्नातकोत्तर व बी.एड का अध्यापन कर छात्रों को विज्ञान व वाणिज्य शिक्षक के रूप में अपना भविष्य सुनिश्चित करने का विभाग का पूर्ण अवसर प्रदान करती है। सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने समस्त प्राचार्य, सर्व मंडल संयोजक को  जारी  अपने पत्र में अधीनस्थ संचालित शैक्षणिक संस्थाओं के अनुसूचित जनजाति व अनुसूचित जाति के छात्रों को इस अवसर में लाभान्वित कराने हेतु छात्रों की सूची 25 जुलाई 2022 तक सहायक आयुक्त आदिवासी विकास विभाग दंतेवाड़ा कार्यालय में उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version