Site icon

रायपुर : दिल्ली प्रवास पर रवाना हुई राज्यपाल उइके

राज्यपाल अनुसुईया उइके दिल्ली प्रवास के लिए रवाना हो चुकी हैं। राज्यपाल उइके दिल्ली प्रवास के दौरान देश के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगी। मुर्मू देश की 15वीं राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई को पद और गोपनीयता की शपथ लेंगी। उल्लेखनीय है कि हाल ही में हुए राष्ट्रपति चुनाव में मुर्मू विजयी हुई है।

Exit mobile version