जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सरगुजा जिले के बतौली विकासखण्ड अंतर्गत सेदम व्यपवर्तन योजना के नहर में पक्का चैनल कार्य हेतु 2 करोड़ 11 लाख 78 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर को दी गई है। इस योजना के नहर में पक्का चैनल निर्माण से इसकी सिंचाई क्षमता में 163 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 202 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।
