Site icon

रायपुर:चन्दरपुर जलाशय जीर्णोंद्धार के लिए 1.04 करोड़ की प्रशासकीय स्वीकृति

रायपुर, 24 जुलाई, 2022

जल संसाधन विभाग मंत्रालय छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सूरजपुर जिले के भैयाथान विकासखण्ड अंतर्गत चन्दरपुर जलाशय के जीर्णोंद्धार के लिए 01 करोड़ 04 लाख 19 हजार रूपए की प्रशासकीय स्वीकृति मुख्य अभियंता हसदेव गंगा कछार अम्बिकापुर को दी गई है। इस जलाशय का जीर्णोंद्धार कराए जाने से इसकी सिंचाई क्षमता में 142 हेक्टेयर की कमी को पूरा करने के साथ ही कुल 214 हेक्टेयर में सिंचाई के लिए जलापूर्ति की जा सकेगी।

Exit mobile version