Site icon

कवर्धा:कौशल परीक्षा के लिए समय सारणी जिले के वेबसाईट में अपलोड

कवर्धा, 25 जुलाई 2022

राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संविदा भर्ती वर्ष 2021-22 के अनुसार प्रोग्राम ऐसोसियेट पीएमडीटी व टी.बी. एचआईव्ही, विकासखण्ड लेखा प्रबंधक, जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट पीएडीए एवं जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एनयूएचएम के रिक्त पदों पर संविदा भर्ती के लिए अभ्यार्थियों का कौशल परीक्षा-1 07 एवं 08 जुलाई 2022 को आयोजित किया गया था। कौशल परीक्षा-2 के लिए 26 जुलाई 2022 को प्रोग्राम एसोसियेट पीएमडीटी व टीबीएचआईव्ही एवं विकासखण्ड लेखा प्रबंधक के कौशल परीक्षा-1 में उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रातः 10 बजे से तथा जूनियर सेक्रेट्रियल असिस्टेंट पीएडीए एवं सेक्रेट्रियल असिस्टेंट एनयूएचएम के कौशल परीक्षा-1 में उपस्थित अभ्यर्थियों को प्रातः 10ः30 बजे से कौशल परीक्षा-2 के लिए कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी में उपस्थिति देना है। सूचना जिले के वेबसाईट में एवं कार्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला कबीरधाम के नोटिस बोर्ड में चस्पा किया गया है। अभ्यार्थियों द्वारा वहां देखा जा सकता है। निर्धारित स्थल, दिनांक एवं समय पर अपनी उपस्थिति देना सुनिश्चित करना होगा।

Exit mobile version