हायर सेकण्डरी एवं हाईस्कूल की मुख्य/अवसर परीक्षा एक सितंबर से होगी
रायपुर 25 जुलाई 2022
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल रायपुर द्वारा आयोजित मुख्य / अवसर परीक्षा सितम्बर 2022 की समय-सारिणी का निर्धारण किया गया है । जिसमें हायर सेकण्डरी की परीक्षा 01 सितंबर से प्रारंभ होकर दिनांक 21 सितंबर तक एवं हाईस्कूल की परीक्षा 01 सितंबर से प्रारंभ होकर 16 सितंबर तक आयोजित होगी।
छत्तीसगढ़ राज्य ओपन स्कूल के अधिकारियों ने बताया कि छात्र/छात्राएं अपनी परीक्षा से संबंधित समय-सारिणी समीपस्थ अध्ययन केन्द्र में सम्पर्क कर जानकारी प्राप्त कर सकते है
