Site icon

गौरेला पेंड्रा मरवाही : अनियमितता,भ्रष्टाचार एवं राशि गबन करने पर कार्यवाहक समिति प्रबंधक की सेवा समाप्ति, एफआईआर एवं राशि वसूली की कार्रवाई के निर्देश 

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 25 जुलाई 2022

आदिम जाति सेवा सहकारी समिति मरवाही के कार्यवाहक समिति प्रबंधक शेष नारायण दुबे को अनियमितता, भ्रष्टाचार एवं राशि गबन के कारण उनकी सेवा समाप्त करने, एफआईआर दर्ज कराने तथा गबन की गई राशि वसूल करने के निर्देश सहायक पंजीयक सहकारी संस्थाएं को दिए गए हैं।
        कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने दुबे के खिलाफ प्राप्त शिकायतों की जांच अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) मरवाही से कराई गई। जांच में शिकायत सही पाए जाने पर दुबे के खिलाफ कार्यवाही के निर्देश दिए गए हैं।

Exit mobile version