Site icon

बेमेतरा :जिले में 01 से 13 अगस्त तक वजन त्यौहार का आयोजन

बेमेतरा 27 जुलाई 2022

प्रदेश में 6 वर्ष से कम आयु के बच्चों में पोषण आहार के आंकलन हेतु समुदाय की सहभागिता सुनिश्चित करते हुए वजन त्यौहार का आयोजन प्रतिवर्ष किया जाता है। इसी क्रम में 01 अगस्त से 13 अगस्त 2022 तक जिले के सभी आंगनबाड़ी केन्द्रों में वजन त्यौहार का आयोजन किया जायेगा, जिसमें 0 से 06 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों का वजन के अनुसार उंचाई एवं उम्र के अनुसार उंचाई माप लिया जाना है। वजन त्यौहार का आयोजन का उद्देश्य कुपोषण के प्रति समुदाय को जागरूक करना, कम वजन वाले बच्चों को चिन्हित कर कुपोषण की सही स्थिति का पता लगाना, कुपोषण कम करने की कार्ययोजना तैयार कर लाभान्वित किया जाना है। वजन त्यौहार का आयोजन महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला पंचायत, स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा विभाग एवं नगर पालिका के आपसी समन्वय से सफलतापूर्वक पूर्ण किया जावेगा। अपील – समस्त पालक अपने बच्चों को समीप के आंगनबाड़ी केन्द्रों में ले जाकर वजन अवश्य करायें।

Exit mobile version