Site icon

महासमुंद :‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य, पावर @2047’ कार्यक्रम 29 जुलाई को

 महासमुंद 27 जुलाई 2022

आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 25 जुलाई से 31 जुलाई 2022 तक देश के प्रत्येक जिले में उज्ज्वल भारत उज्ज्वल भविष्य, पावर @2047 कार्यक्रम प्रस्तावित है। इसके अंतर्गत जिला मुख्यालय महासमुंद के शंकराचार्य भवन में 29 जुलाई को ‘‘उज्ज्वल भारत-उज्ज्वल भविष्य पावर @2047’’ कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संसदीय सचिव एवं विधायक महासमुंद

विनोद चंद्राकर होंगे। संसदीय सचिव एवं खल्लारी विधायक द्वारिकाधीश यादव कार्यक्रम की अध्यक्षता करेंगे। विशिष्ट अतिथि के रूप में महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के सांसद

चुन्नीलाल साहू, जिला पंचायत अध्यक्ष

उषा पटेल, जनपद पंचायत अध्यक्ष

यतेंन्द्र साहू, नगर पालिका अध्यक्ष

कृष्णा चंद्राकर एवं कृषि उपज मंडी के अध्यक्ष

हीरा बंजारे शामिल होंगे।

Exit mobile version