Site icon

जशपुरनगर: कुनकुरी के प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा के जीर्णोद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की प्रशासकीय स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित

जशपुरनगर 29 जुलाई 2022

जिला शिक्षा अधिकारी  से प्राप्त जानकारी के अनुसार कुनकुरी विकासखंड के शासकीय प्राथमिक शाला एवं पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा भवन की स्थिति अत्यंत जर्जर होने के कारण भवन की मरम्मत हेतु प्राक्कलन तकनीकी स्वीकृति सहित तैयार कराकर बीईओ कुनकुरी द्वारा प्रस्तुत किया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी ने बताया कि दोनों स्कूल भवनों के जीर्णाेद्धार हेतु 13 लाख 54 हजार की स्वीकृति हेतु प्रस्ताव प्रेषित कर दिया गया है।  जिसमें प्राथमिक शाला घटमुण्डा  हेतु 5 लाख 28 हजार एवं  पूर्व माध्यमिक शाला घटमुण्डा हेतु 8 लाख 26 हजार शामिल है।

Exit mobile version