Site icon

नारायणपुर : आईटीबीपी की 45वीं वाहिनी ने कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में किया पौधारोपण

नारायणपुर 30 जुलाई 2022-

आजादी का अमृत महोत्सव 2022 अभियान के अनुपालन में आज जिला मुख्यालय के समीप संचालित आदर्श कन्या शिक्षा परिसर गरांजी में सिंह सेनानी 45वीं वाहिनी भानु प्रताप सिंह एवं शिक्षा परिसर के बच्चों ने पौधे लगाकर सघन वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया गया। इस अवसर पर आदर्श कन्या शिक्षा परिसर के प्रभारी प्राचार्य रामलाल देवांगन एवं समस्त शिक्षकगण, लाल मोहम्मद उप सेनानी सुरेश कुमार सहायक सेनानी (दूरसंचार) एवं सामरिक मुख्यालय में तैनात अधिनस्थ अधिकारियों सहित बल के 50 पदाधिकारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया।
सेनानी 45वीं वाहिनी सिंह ने पदाधिकारियों एवं बच्चों को प्रोत्साहित करते हुए अधिक से अधिक पौधे लगाने की अपील की एवं पेड़ो की महत्ता बताते हुए कहा कि आज के युग में बढ़ते प्रदुषण को कम करने के लिए अधिक से अधिक पेड़ लगाने की आवश्यकता है। उन्होंने सभी शिक्षकगण व बच्चे आजादी के अमृत महोत्सव में बढ़-चढ़कर भाग ले व हर घर तिरंगा का अभियान पूर्ण करने का आग्रह किया।

Exit mobile version