Site icon

रायपुर : नाबार्ड छत्तीसगढ़ के महाप्रबंधक श्री गोयल को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

रायपुर : नाबार्ड छत्तीसगढ़ के महाप्रबंधक श्री गोयल को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई

गोयल के अनुभव का लाभ छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों को मिला है: अध्यक्ष चन्द्राकर

रायपुर, 01 अगस्त 2022

नाबार्ड महाप्रबंधक महेश गोयल को उनकी सेवानिवृत्ति पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक अपेक्स बैंक के सभागार में भावभीनी विदाई दी गई। इस अवसर पर अपेक्स बैंक अध्यक्ष बैजनाथ चन्द्राकर ने कहा कि महेश गोयल अपेक्स बैंक के संचालक मंडल की बैठक में बतौर नाबार्ड के प्रतिनिधि संचालक के रूप में शामिल होते थे। गोयल के दीर्घकालिक अनुभवों का लाभ छत्तीसगढ़ के सहकारी बैंकों की वित्तीय स्थिति को मजबूत करने में मिला है। गोयल के मार्गदर्शन तथा सुझावों से छत्तीसगढ़ की सहकारी बैंक नाबार्ड तथा भारतीय रिजर्व बैंक के वित्तीय मापदंडों का सहजता से अनुपालन करते आये हैं। 

इस अवसर पर अपेक्स बैंक के प्रबंध संचालक के.एन. कांडे, डीजीएम भूपेश चंद्रवंशी, ओएसडी अविनाश श्रीवास्तव, ओएसडी अनूप अग्रवाल, एजीएम अरुण पुरोहित, एजीएम एल के चौधरी, शाखा प्रबंधक पंडरी अजय भगत, शाखा प्रबंधक सी पी व्यास, जिला सहकारी बैंक रायपुर के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एस.के. जोशी, संवर्ग अधिकारी ए.के. द्विवेदी, प्रबंधक ए.के. लहरे, प्रबंधकगुंजार सिंह ठाकुर, संवर्ग अधिकारी पंकज सोढ़ी, विमल सिंह, प्रभाकर कांत यादव सहित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Exit mobile version