Site icon

चार मोबाईल सहित 4 लाख 24 हजार 80 रूपये जब्त

WhatsApp Image 2020-06-07 at 20.05.01

लालबाग पुलिस ने दी दबिश

राजनांदगांव . राजनांदगांव जिले से महज 10 किलोमीटर दूर लालबाग थाना अंतर्गत लॉक डाउन के दौरान जुआ खेल रहे 1 दर्जन से अधिक जुआरियों को पकड़ने में लालबाग थाना को सफलता मिली है। जुआरियों के पास से लगभग चार लाख ₹24080 जप्त किया गया है। जुआरियों के ऊपर जुआ एक्ट के तहत कार्यवाही की जा रही है।

लालबाग पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि घोरदा के पास कुछ लोग जुआ खेल रहे हैं । जिस पर लाल बाग थाना प्रभारी एवं प्रशिक्षु डीएसपी मयंक रण सिंह ने छापा मारा और घोरदा के फार्म हाउस में जुआ खेल रहे थे। जुआरियों को धर दबोचा । जुआ खेलने वालों में सभी बड़ी हस्तियों के लोग थे। इनके पास से लगभग 4 लाख 24 हजार का जुआ पकड़ आया है। जिनके खिलाफ जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है। पकड़ाए गए जुआरियो में छै लोग थे। उनके पास से 2 लक्जरी कार भी पकड़ाई। जुआरियो के खिलाफ कार्यवाही की गई है।

Exit mobile version