Site icon

कोरिया :प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 11 वीं में प्रवेश हेतु चयनित विद्यार्थियों की 13 अगस्त को होगी काउंसिलिंग’

कोरिया 08 अगस्त 2022

आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त श्री डी.डी. तिग्गा ने बताया है कि राजीव गांधी बाल भविष्य योजना अंतर्गत संचालित प्रयास आवासीय विद्यालयों के कक्षा 11 वीं में सत्र 2022-23 में प्रवेश हेतु  परीक्षा 31 जुलाई  2022 को आयोजित की गई थी, जिसका परिणाम, वर्गवार चयन सूची एवं काउंसलिंग प्रपत्र विभागीय वेबसाईड www.tribal.cg.gov.in पर अपलोड कर दी गई है। परीक्षा परिणाम एवं वर्गवार सूची का अवलोकन कार्यालय सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास के सूचना पटल पर भी किया जा सकता है।
उन्होंने चयनित अभ्यर्थियों को काउंसलिंग हेतु प्रपत्र भरकर  13 अगस्त 2022 को प्रातः 11:00 बजे से 05:00 बजे तक काउंसिलिंग स्थल प्रयास आवासीय विद्यालय सड्डू रायपुर में उपस्थित होने कहा है।  

Exit mobile version