Site icon

कोण्डागांव: फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम

16 अगस्त को होगी राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक

कोण्डागांव, 10 अगस्त 2022

भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार छत्तीसगढ़ में फोटोयुक्त निर्वाचक नामावली का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण कार्यक्रम 01 जनवरी 2023 की अर्हता तिथि में चलाया जा रहा है। जिसके तहत् मतदान केन्द्रों के युक्तियुक्तकरण, मतदाता सूची का शुद्धीकरण, पात्र मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में व्यापक रूप से जोड़ने, मृत या स्थानांतरित मतदाताओं के नाम विलोपित करने एवं मतदाताओं के आधार डाटा संकलित करने का कार्य किया जा रहा है। उक्त संबंध में विचार-विमर्श करने हेतु 16 अगस्त 2022 को सायंकाल 4.00 बजे जिला कार्यालय कोण्डागांव के सभाकक्ष में राजनैतिक दलों एवं मीडिया प्रतिनिधियों की बैठक आहूत की गयी है। उप जिला निर्वाचन अधिकारी कोण्डागांव द्वारा उक्त बैठक में सर्व संबंधितों से उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Exit mobile version