Site icon

सूरजपुर: तहसीलदार एवं खाद्य सुरक्षा अधिकारी द्वारा मिठाइयों की गुणवत्ता का किया गया परीक्षण

सूरजपुर/10 अगस्त 2022

एसडीएम सूरजपुर के आदेश के पश्चात तहसीलदार मो. इसराइल अंसारी और खाद्य सुरक्षा अधिकारी नितेश मिश्रा की संयुक्त टीम के द्वारा पुराना बस स्टैंड में अनाधिकृत रूप से लगने वाले मिठाई के दुकानों में दुकान लगाने की अनुमति एवं मिठाइयों की गुणवत्ता चेक कराई गई जिसमें सूरजपुर के पुराना बस स्टैंड के पास के सभी दुकानों की मिठाई का नमूना लिया गया जिसमें चांदी के वर्क, रंग और मैदा और बेसन का नमूना लिया गया, साथ ही साथ टीम ने जगह आबंटन का आदेश मांगा। इस पूरी कार्यवाही में पुलिस से बैच नंबर 8 भूपेंद्र तिवारी, राम प्रकाश जायसवाल, वीरेंद्र और सुमित त्रिपाठी शामिल थे।

Exit mobile version