Site icon

रायपुर : राज्यपाल उइके को मुख्यमंत्री बघेल ने रक्षाबंधन पर उपहार भेजकर दी शुभकामनाएं

06

रायपुर 11 अगस्त 2022

राज्यपाल अनुसुईया उइके को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आज रक्षाबंधन की बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए कहा कि आपने मुझे राखी भेजकर जो आत्मीयता और सद्भावना प्रेषित की है, वह भाई-बहन के पवित्र रिश्ते को और भी मजबूत बनाएगी। 
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि आपकी राखी पाकर मुझे और मेरे परिवारजनों को सुखद अनुभूति हुई है। मुझे विश्वास है कि आपका स्नेह और आशीर्वाद हम पर सदैव बना रहेगा। भाई के रूप में मैं अपना कर्त्तव्य निभाने के लिए सदैव तत्पर रहूंगा। मुख्यमंत्री बघेल ने राज्यपाल उइके को उपहार और मिष्ठान भेजकर उनके स्वस्थ, सुखी और यशस्वी जीवन की कामना की।

Exit mobile version