Site icon

रायपुर : राज्यपाल उइके ने रक्षाबंधन के अवसर पर राज्य के विशिष्ट जनप्रतिनिधियों को राखी भेजकर दी शुभकामनाएं

रायपुर, 11 अगस्त 2022

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने रक्षाबंधन के अवसर पर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. चरणदास महंत, नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक, विधायक सत्यनारायण शर्मा एवं पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह को राखी भेजकर उन्हें रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी एवं उनके स्वस्थ, यशस्वी और सफल जीवन की कामना की। साथ ही राज्यपाल उइके ने सभी विशिष्टजनों को लोक आस्था के पर्व भोजली की भी बधाई दी।

Exit mobile version