Site icon

अम्बिकापुर : कैंसर के सफल ऑपरेशन से मरीज को मिला नया जीवन

अम्बिकापुर 17 अगस्त 2022

राजमाता देवेंद्र कुमारी सिंहदेव शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय अम्बिकापुर के चिकित्सकों के द्वारा मुंह के कैंसर से पीड़ित मरीज का सफल ऑपरेशन किया गया जिससे मरीज को नया जीवन मिला।
बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के कुसमी निवासी करीब 65 वर्षीय मनोहर तम्बाकू, गुटखा खाने का आदी होने के कारण उसे मुंह का कैंसर हो गया जिसके कारण उसकी तबियत निरंतर बिगड़ती चली गई और दैनिक गतिविधियाँ भी प्रभावित होने लगी। अत्यधिक तकलीफ के कारण मरीज विगत 25 जुलाई को मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती हुआ। डॉ बी.आर. सिंह, डॉ ऊषा आर्मो तथा निश्चेतक डॉ रजनी द्वारा 27 जुलाई को मरीज का ऑपरेशन किया गया जो पूरी तरह से सफल रहा। पूरी तरह से स्वस्थ होने पर मरीज को डिस्चार्ज कर दिया गया है।

Exit mobile version