Site icon

बलौदाबाजार : जिला खनिज न्यास संस्थान बलौदाबाजार के शासी परिषद की बैठक संपन्न

2022-23 से 2026-27 तक के पंचवर्षीय कार्ययोजना के लिए 360 करोड़ अनुमोदित
बलौदाबाजार,17 अगस्त 2022

कलेक्टर रजत बंसल की अध्यक्षता में जिला खनिज न्यास संस्थान के शासी परिषद की बैठक आज सँयुक्त जिला कार्यालय के सभागार में संपन्न हुआ। जिसमें 2022-23 के कार्य योजना के लिए 120 करोड़ एवं 2022-23 से 2026-27 तक के पंचवर्षीय कार्ययोजना के लिए कुल 360 करोड़ का अनुमोदन हुआ किया गया है।
जिसमें 2022-23 के कार्य योजना अन्तर्गत प्राथमिक सेक्टर में 72 करोड़ 5 लाख एवं अन्य सेक्टर के लिए 47 करोड़ 95 लाख के कार्य शामिल है। उक्त बैठक में सांसद रायपुर सुनील सोनी, सांसद जांजगीर चाँपा गुहाराम अजगले,संसदीय सचिव एवं विधायक  बिलाईगढ़ चंद्रदेव राय, संसदीय सचिव एवं विधायक कसडोल शकुंतला साहू विधायक बलौदाबाजार प्रमोद शर्मा, पूर्व राज्यसभा सांसद छाया वर्मा पूर्व विधायक जनक राम वर्मा,सदस्य गण सुनील महेश्वरी,दिनेश यदु,सीमा वर्मा, ताराचंद देवांगन,दिनेश यदु, संजय साहू,ईश्वर साहू,सुनील भतपहरी,लता ध्रुव अन्य गणमान्य सदस्य गण सहित समस्त विभागों के जिला अधिकारी गण उपस्थित थे।

Exit mobile version