Site icon

बलरामपुर :एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय में प्रवेश हेतु चयन परीक्षा 31 अगस्त को

बलरामपुर 17 अगस्त 2022

बलरामपुर-रामानुजगंज जिले के अंतर्गत एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बलरामपुर, कुसमी, वाड्रफनगर, राजपुर, रामचन्द्रपुर एवं शंकरगढ़ में कुल 17 सीटों(15 बालक$ 02 बालिका) में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्रों को वर्ष 2022-23 में कक्षा 7वीं, 8वीं एवं 9वीं में प्रवेश हेतु 31 अगस्त 2022 को चयन परीक्षा का आयोजन किया जाना है। उक्त चयन परीक्षा में शामिल होने हेतु 27 अगस्त 2022 तक पात्र छात्र-छात्राओं के द्वारा प्रवेश परीक्ष में सम्मलित हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र का प्रारूप कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर एवं विकासखण्ड स्तर पर विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी/मंडल संयोजक कार्यालय में प्राप्त कर सकते हैं।
इस संबंध में विस्तृत जानकारी कार्यालय सहायक आयुक्त आदिवासी विकास बलरामपुर एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी/मंडल संयोजक कार्यालय के सूचनापटल से प्राप्त कर सकते हैं।

Exit mobile version