Site icon

दन्तेवाड़ा : सिविल सेवा परीक्षा की कोचिंग हेतु अभ्यर्थियों से आवेदन पत्र आमंत्रित

दन्तेवाड़ा, 17 अगस्त 2022

राजीव युवा उत्थान योजना तहत छत्तीसगढ़ राज्य लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सिविल सेवा परीक्षा की तैयारी हेतु राज्य में स्थित निजी कोचिंग संस्थाओं के माध्यम से राज्य के अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, तथा अन्य पिछड़ा वर्ग के पात्र विद्यार्थियों को प्रशिक्षण उपलब्ध कराने के लिए आवेदन पत्र का आमंत्रित किया गया है। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 05 सितम्बर 2022, सायं 4 बजे तक। आवेदन जमा करने का स्थान संभागीय मुख्यालय के कार्यालय कलेक्टर (आदिवासी विकास) रायपुर, बिलासपुर, जगदलपुर, सरगुजा, दुर्ग में जमा कर सकते है। विस्तृत जानकारी के लिए विभाग की वेबसाइट www.tribal.cg.gov.in से डाउनलोड कर अवलोकन किया जा सकता है। इस परीक्षा से संबंधित समस्त जानकारी यथा पात्र अभ्यर्थी, परीक्षा केन्द्र, परीक्षा परिणाम आदि सूचना विभागीय वेबसाइट से अभ्यर्थी प्राप्त करेंगे। 

Exit mobile version