Site icon

मुंगेली : ‘रुचि की अभिव्यक्ति’ के माध्यम से ट्रेनिंग पार्टनर चयन हेतु आवेदन 26 अगस्त तक

मुंगेली 17 अगस्त 2022

जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी एवं जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज के निदेशक डी. एस. राजपूत ने बताया कि जिला परियोजना लाईवलीहुड कॉलेज सोसायटी जमकोर में प्रधानमंत्री कौशल विकास योजना एवं मुख्यमंत्री कौशल विकास योजना तथा अन्य कौशल विकास योजना अंतर्गत विभिन्न सेक्टरों में प्रशिक्षण संचालन एवं क्रियान्वयन हेतु ‘रूचि की अभिव्यक्ति’ के माध्यम से ट्रेनिंग पार्टनर, व्यवसायिक प्रशिक्षण प्रदाता चयन किये जाने हेतु 26 अगस्त शाम 05 बजे तक निर्धारित प्रपत्रों में आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि विस्तृत जानकारी के लिए जिले की वेबसाइट www.mungeli.gov.in अथवा कार्यालय के सूचना पटल का अवलोकन किया जा सकता है।

Exit mobile version