Site icon

रायगढ़ : कोतरा समपार फाटक 17 एवं 18 अगस्त को रात्रि 10 बजे से अगली सुबह 7 बजे तक सड़क यातायात के लिए रहेगी बंद

रायगढ़, 17 अगस्त 2022

सहायक मण्डल अभियंता द.पू.म.रेलवे ने जानकारी देते हुए बताया कि 17 अगस्त की रात्रि 10 बजे से 18 अगस्त प्रात: 7 बजे तक एवं 18 अगस्त रात्रि 10 बजे से 19 अगस्त 2022 को प्रात: 7 बजे तक रायगढ़ व किरोड़ीमलनगर के बीच स्थित कोतरा मानवयुक्त समपार फाटक कि.मी.-588/13-15 अप रेल लाइन एवं कि.मी.-588/14-16 डाउन लाइन में आवश्यक रेल लाइन के मरम्मत कार्य हेतु सड़क यातायात बंद रहेगा।  

Exit mobile version