Site icon

वन विभाग के अधिकारी दूरस्थ ग्रामीण अंचल में लघुवनोपज संग्रहण के लिए ग्रामवासियों को कर रहे जागरूक

34 (2)

कोविड-19 के संक्रमण से बचाव के लिए किया जा रहा मास्क का वितरण

राजनांदगांव 09 जून 2020। वनमंडलाधिकारी खैरागढ़ रामावतार दुबे के मार्गदर्शन में एसडीओ एएल खुंटे, एके मिश्रा द्वारा ग्रामवासियों को निरंतर लघुवनोपज संग्रहित करने के लिए प्रोत्साहित किया जा रहा है। कोविड-19 की रोकथाम के लिए ग्रामवासियों को मास्क देकर उन्हें सोशल डिस्टेसिंग का पालन करने के लिए जागरूक किया जा रहा है। एसडीओ एके मिश्रा की टीम भी निरंतर ग्रामवासियों को लघुवनोपज संग्रहण के लिए जागरूक कर रही है। इस अवसर पर रेंजर डीआर रात्रे, डिप्टी रेंजर योगेश त्रिपाठी, संतोष नेताम, अमर गावड़े, फारेस्ट गार्ड फागू यादव, प्रबंधक मंगला धु्रर्वे उपस्थित थे।

Exit mobile version