Site icon

वर्ष 2020-21 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित

राजनांदगांव 09 जून 2020। केन्द्र सरकार द्वारा पद्म पुरस्कार श्रंृखला के तहत वर्ष 2020-21 के पुरस्कारों के लिए ऑनलाईन नामांकन प्रस्ताव आमंत्रित किए गए है। इस संबंध में विस्तृत जानकारी वेबसाईट www.padmaawards.gov.in से प्राप्त की जा सकती है। पद्म पुरस्कार श्रृंखला के तहत हर साल पद्म विभूषण, पद्म भूषण तथा पद्मश्री पुरस्कार दिए जाते हैं।
इस पुरस्कारों के लिए राजनांदगांव जिले के योग्य व्यक्ति अपना नामांकन प्रस्ताव निर्धारित प्रपत्र में जिला कार्यालय के कक्ष क्रमांक 94 में 20 अगस्त 2020 तक जमा कर सकते हैं।

Exit mobile version