Site icon

उत्तर बस्तर कांकेर : छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा कांकेर में प्रकरणों की सुनवाई 23 सितम्बर को

उत्तर बस्तर कांकेर 17 सितम्बर 2022

छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग द्वारा महिलाओं के उत्पीड़न से संबंधित प्रकरणों की सुनवाई 23 सितम्बर को जिला कार्यालय के सभाकक्ष में प्रातः 11 बजे से की जायेगी। छत्तीसगढ़ राज्य महिला आयोग के अध्यक्ष डॉ. किरणमयी नायक एवं आयोग के सदस्य द्वारा प्रकरणों की सुनवाई किया जायेगा। प्रकरणों की सुनवाई में आवेदिका एवं अनावेदक सहित सभी पक्षकारों को अपने निर्धारित समय में उपस्थित होने के लिए कहा गया है।

Exit mobile version