Site icon

जगदलपुर : प्राकृतिक आपदा पीड़ित 08 परिवारों को 32 लाख रूपए की दी गई आर्थिक सहायता

जगदलपुर 29 सितंबर 2022

कलेक्टर श्री चंदन कुमार द्वारा प्राकृतिक आपदा-दुर्घटनाओं से पीड़ित 08 परिवारों को 32 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि प्रदान की गई।
    इसमें तहसील तोकापाल ग्राम तोकापाल के निवासी मिथलेश की मृत्यु आग में जलने से पति डायमंड को, तहसील बकावण्ड के ग्राम खोटलापाल के निवासी लछिमनाथ की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नि कौड़ी को,  ग्राम बोरीगांव के निवासी दीपिका की मृत्यु पानी में डूबने पिता धर्मानंद को, ग्राम बोरीगांव के निवासी हलधर की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी को, तहसील बस्तर ग्राम टाकरागुड़ा के निवासी दामूराम की मृत्यु पानी में डूबने से पत्नी श्रीमती सरादी को, ग्राम रेटावण्ड के निवासी लखमी की मृत्यु पानी में डूबने चक्कर को, ग्राम कविआसना के निवासी आशीष की मृत्यु पानी में डूबने से पिता ईश्वर को, ग्राम बनियागांव के निवासी कौशल्या की मृत्यु सांप काटने से पति सुरेश को 4-4 लाख रूपए की आर्थिक सहायता राशि दी गई।

Exit mobile version