Site icon

बांदा: चलती जीप में किया दुष्कर्म, लेखपाल पर मुकदमा दर्ज

81

यूपी के बांदा जिले में चलती जीप में दुष्कर्म का मामला प्रकाश में आया है। पुलिस ने सोमवार को इस मामले में पुंगरी गांव में तैनात लेखपाल के खिलाफ अपहरण और चलती जीप में रेप करने का मामला दर्ज किया है। बांदा के नरैनी कोतवाली क्षेत्र स्थित एक गांव की पीड़िता की ओर से दर्ज कराई गई रिपोर्ट के अनुसार शनिवार सुबह वह अपने दरवाजे पर झाडू लगा रही थी। तभी पुंगरी गांव में तैनात लेखपाल सुशील पटेल दो साथियों के साथ जीप से पहुंचा और उसे जबरन जीप में डालकर ले जाने लगा। लड़की की मां ने उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन उसे धक्का देकर गिरा दिया गया। प्रभारी निरीक्षक गिरीन्द्र सिंह के अनुसार घटना की रिपोर्ट दो दिन बाद सोमवार को दर्ज कराई गई।

Exit mobile version