Site icon

घर के बाहर खेल रही थी बच्ची, बहाने से घर ले जाकर दुष्कर्म करने की कोसिस

00

कानपुर के बेकनगंज में गोरा कब्रिस्तान के पास रहने वाली सात साल की मासूम बच्ची को बहाने से घर ले जाकर युवक ने दुष्कर्म का प्रयास किया। बच्ची के शोर मचाने पर इलाके के लोग पहुंचे तो आरोपित धमकी देते हुए फरार हो गया। बाद में पुलिस ने आकर आरोपित को गिरफ्तार कर लिया। मुकदमा दर्ज किया गया है।  बच्ची के पिता एक फर्म में कर्मचारी हैं। मंगलवार देर शाम बच्ची घर के पास ही दूसरे बच्चों के साथ खेल रही थी। आरोप है कि तभी इलाके में रहने वाले सलीम का बेटा सानू आया और बच्ची को बहाने से अपने घर ले गया। वहां कोई नहीं था। उसने दरवाजा अंदर से बंद कर लिया और बच्ची के कपड़े उतारने लगा। विरोध पर उसने बच्ची से मारपीट भी की और जान से मारने की धमकी दी। तब बच्ची ने शोर मचाया। इस पर इलाके के लोग पहुंचे। आरोपित दरवाजा खोलकर तेजी से बाहर भाग निकला। सूचना पर बेकनगंज थाने का फोर्स पहुंचा।  थाना प्रभारी नवाब अहमद ने बताया कि आरोपित सानू को एक रिश्तेदार के घर से गिरफ्तार कर लिया गया है। बच्ची के स्वजन की तहरीर के आधार पर छेड़छाड़ व पॉक्सो एक्ट की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आरोपित को गिरफ्तार किया गया है।

Exit mobile version