Site icon

गौरेला पेंड्रा मरवाही : ’सड़क मरम्मत कार्य का कलेक्टर ने किया निरीक्षण, 15 दिसंबर तक पूर्ण करने दिए निर्देश’

गौरेला पेंड्रा मरवाही, 07 नवंबर 2022

कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने आज गौरेला से जलेश्वर महादेव मार्ग पर अंजनी के पास चल रहे सड़क मरम्मत कार्य का निरीक्षण किया। उन्होने सड़क मरम्मत में प्रयुक्त हो रहे डामर एवं गिट्टी की मात्रा आदि की जानकारी ली और मौक पर उपस्थित अनुविभागीय अधिकारी लोक निर्माण को गुणवत्ता के साथ 15 दिसंबर तक मरम्मत कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने लोगों को आवागमन के लिए बेहतर सड़क सुविधा उपलब्ध कराने, नवीन सड़कों का निर्माण, नवीनीकरण कार्य, पेंच रिपेरिंग आदि पर विशेष जोर दिया है। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की मंशा के अनुरूप सड़कों के संधारण के लिए विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए है।

Exit mobile version