Site icon

रायपुर: प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों के परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकों का छत्तीसगढ़ दौरा

10 जिलों में प्रगतिरत कार्यों का करेंगे परीक्षण, समीक्षकों के मोबाइल नम्बर पर गुणवत्ता संबंधी जानकारी साझा की जा सकेगी

रायपुर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के निर्माणाधीन कार्यों में तृतीय स्तर के गुणवत्ता परीक्षण के लिए राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक नवम्बर माह में प्रदेश के 10 जिलों के दौरे पर आ रहे है। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक से उनके मोबाइल नंबर पर संपर्क कर प्रगतिरत सड़कों की गुणवत्ता के संबंध में जानकारी साझा की जा सकती है।
राष्ट्रीय ग्रामीण सड़क विकास अभिकरण नई दिल्ली द्वारा निर्धारित निरीक्षण कार्यक्रम के अनुसार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षकमहल सिंह सोढ़ी नवम्बर माह में छत्तीसगढ़ के कांकेर और कोण्डागांव जिले का दौरा कर सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक अश्वनी कुमार ओबेराय बेमेतरा, मुंगेली और बिलासपुर जिले का दौरा करेेंगे। । राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक शशांक कुमार रस्तोगी नारायणपुर और बीजापुर जिले का दौरा कर वहां सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे। इसी प्रकार राष्ट्रीय गुणवत्ता समीक्षक बिमल कुमार टिक्कू कोरबा, बिलासपुर और जांजगीर-चांपा जिले का दौरा कर प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना की सड़कों की गुणवत्ता का परीक्षण करेंगे।

Exit mobile version