Site icon

रायपुर सेमरा हाई स्कूल के पूर्व प्राचार्य की विद्यार्थी द्वारा शिकायत पर मुख्यमंत्री बघेल ने उन्हें निलंबित करने के निर्देश दिए, साथ ही स्कूल के क्लर्क को अन्यत्र ट्रांसफर करने के लिए कहा।

190

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने छत्तीसगढ़ महतारी के छायाचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन कर भेंट-मुलाकात कार्यक्रम की शुरुआत की।

जनपद पंचायत उपाध्यक्ष नवागढ़ पुष्पेंद्र प्रताप सिंह व ग्राम पंचायत सेमरा की सरपंच गायत्री साहू ने शाल, श्रीफल भेंट-कर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का स्वागत किया।

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भेंट-मुलाकात कार्यक्रम में लोगों को सम्बोधित करते हुए कहा कि धान कटाई की शुरुआत हो चुकी है। इस साल बारिश अच्छी हुई है जिससे फसल अच्छी है । धान खरीदी की शुरुआत भी एक नवंबर से हो चुकी है।

Exit mobile version