Site icon

डॉ रमन सिंह ने जनसंपर्क अभियान का आगाज किया

IMG-20200611-WA0140

पंचायत भवन एवं एटीएम का लोकार्पण भी किया

राजनंदगांव 11 जून – पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ रमन सिंह आज अपने एकदिवसीय दौरे पर राजनांदगांव पहुंचे और केंद्रीय योजना अंतर्गत केंद्र सरकार की 1 वर्ष की उपलब्धियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए ग्रामीण क्षेत्रों का दौरा किया .  मीडिया सेल द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार डॉ सिंह दोपहर 1:00 बजे भाजपा कार्यालय पहुंचे जहां उन्होंने भाजपा नेताओं के साथ संगठनात्मक चर्चा की और करोना संक्रमण काल के मौजूदा दौर में सुरक्षा बढ़ाने एवं लोगों को और भी जागरूक करने के लिए आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए । भाजपा कार्यालय में डॉ रमन सिंह  पत्रकारों से भी रूबरू हुए जिसमें उन्होंने प्रदेश सरकार की करोना संक्रमण काल में जांच व्यवस्था में कमी को दोषी ठहराते हुए लॉकडाउन के दौरान इसमें सुधार न करने पर आश्चर्य व्यक्त किया, श्री सिंह ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा घोषित लॉकडाउन में सरकार को करोना से होने वाले संभावित संसाधनों की उपलब्धता पर ध्यान देना था,  परंतु सरकार ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसका खामियाजा आज यह है कि एम्स के पास ढाई हजार रिपोर्ट लंबित है , जिसे जांच करने में कम से कम 12 दिन लग सकते हैं। डॉ रमन सिंह ने  छत्तीसगढ़ में लगातार तीन हाथियों की मौत पर प्रश्नचिन्ह खड़ा करते हुए कहा कि सरकार को इस संवेदनशील मुद्दे पर ध्यान देना चाहिए । श्री सिंह ने केंद्र सरकार की उपलब्धियों को भी साझा करते हुए यह दावा किया कि मोदी सरकार के कार्यकाल में  करोना  से विजय के बाद भारत आत्मनिर्भर भारत की ओर अग्रसर होगा, और विश्व में भारत की एक अलग छवि बनेगी , भारत की आर्थिक समृद्धि तेजी से बढ़ेगी ।

भाजपा कार्यालय से डॉ सिंह दोपहर 3.40 बजे ग्राम सुरगी पहुंचे जहां नवनिर्मित पंचायत भवन  के अतिरिक्त कक्ष का लोकार्पण किया । सुरगी के पश्चात मोखला एवं आंरला ग्राम पहुंचे जहां पर मोदी सरकार की उपलब्धियों से भरा ऐतिहासिक कार्यकाल की मुख्य विशेषताओं का वर्णन किया ,और लोगो से मिलकर उनका हालचाल भी जाना, तत्पश्चात शाम 5:00 बजे डॉ रमन सिंह ग्राम भरेगांव पहुंचे , जहां पर एटीएम का लोकार्पण उनके द्वारा किया गया लोकार्पण के पश्चात डॉक्टर सिंह ने मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर के निवास स्थान भी गए जहां  पर छत्तीसगढ़ी व्यंजन चीला एवं फरा का स्वाद चखा और स्वाद की प्रशंसा भी की , भरेगाव से सीधे रायपुर रवाना हो गए ,आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला भाजपा अध्यक्ष मधुसूदन यादव, लीलाराम भोजवानी, पूर्व सांसद अभिषेक सिंह, कोमल सिंह राजपूत,  अकरम कुरैशी, मंडल अध्यक्ष रोहित चंद्राकर,  पवन मेश्राम , लीलाधर साहू, , मुकेश चंद्राकर,  दिलीप चंद्राकर,  आनंद साहू , मनोज साहू ,  ओमकेश्वर चंद्राकर,  हेमदास साहू,  श्रीमती एकता चंद्राकर, अमेरिका बाई साहू, रवि सिन्हा, गगन आईच ,बलवंत साहू, दुर्गेश यादव ,सहित कई भाजपा कार्यकर्ता डॉ रमन सिंह के साथ ग्रामीण क्षेत्रों में मोदी सरकार की उपलब्धियों के जन जागरण अभियान में शामिल हुए ।

Exit mobile version