Site icon

रायपुर: राज्यपाल सुश्री उइके ने भगवान महाकाल एवं अंगारेश्वर महादेव में देवदर्शन कर पूजा-अर्चना की

28

????????????????????????????????????

रायपुर, 11 नवंबर 2022

राज्यपाल अनुसुईया उइके ने उज्जैन प्रवास के दौरान आज विश्व प्रसिद्ध महाकालेश्वर मन्दिर में भगवान महाकाल के दर्शन कर विधिवत् पूजा-अर्चना की तथा देश व प्रदेश की सुख-समृद्धि एवं आमजन की मंगलकामना की। महाकालेश्वर मन्दिर प्रबंध समिति ने राज्यपाल उइके को भगवान श्री महाकाल की तस्वीर, प्रसाद, दुशाला भेंट कर अभिवादन किया। तत्पश्चात् राज्यपाल सुश्री उइके ने अंगारेश्वर महादेव मन्दिर में दर्शन कर विधिवत पूजा-अर्चना की।

पूजन-अर्चना के पूर्व राज्यपाल से श्री महाकालेश्वर मन्दिर के महन्त श्री विनीत गिरिजी ने सौजन्य भेंट की।

Exit mobile version