Site icon

रायपुर: भेंट-मुलाकात : ग्राम घुमका: मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ

109

 रायपुर,मुख्यमंत्री ने अपने सम्बोधन में कहा कि शासन की योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंच रहा है या नहीं, यह जानने आया हूँ। हम लोग योजनायें बनाते हैं इनका जमीनी क्रियान्वयन कैसा है यह देखने आप लोगों के बीच आया हूँ।

पंथी नृत्य से आप लोगों ने स्वागत किया। फिर करी लड्डू से तौला। आपके स्नेह से अभिभूत हूँ।

किसानों की ऋणमाफी से अपनी बात शुरू करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि राजीव गांधी न्याय योजना से किसानों को हमने लाभान्वित किया। गन्ने की सबसे ज्यादा कीमत हमारे यहां है।कोदो कुटकी हम लोग खरीद रहे हैं।

इस साल फसल काफी अच्छी है,
घुमका में मैंने देखा कि मुरूम वाली भूमि है फिर भी भरपूर फसल है।

Exit mobile version