Site icon

धमतरी : जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता का आयोजन 21 एवं 22 नवम्बर को

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत

धमतरी 18 नवम्बर 2022

छत्तीसगढ़िया ओलंपिक के तहत जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन 21 और 22 नवम्बर को किया जाएगा। मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत प्रियंका महोबिया से मिली जानकारी के मुताबिक पूर्व में यह आयोजन 21 से 23 नवम्बर तक किया जाना था, जिसमें आंशिक संशोधन कर अब 21 और 22 नवम्बर को खेल प्रतियोगिताएं आयोजित की जा रही हैं। स्थानीय डॉ.शोभाराम देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय के एकलव्य खेल मैदान में 21 नवम्बर को कबड्डी, रस्साकसी, बिल्लस, संखली, गिल्ली-डंडा, फुगड़ी, भौंरा, पिट्ठुल और बांटी प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी तरह 22 नवम्बर को खो-खो, 100 मीटर दौड़, गेड़ी दौड़, लंगड़ी दौड़ और लम्बी कूद प्रतियोगिता होगी। गौरतलब है कि विकासखण्ड स्तर पर चयनित कुल 1940 प्रतिभागी जिला स्तरीय खेल प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।

Exit mobile version