Site icon

धमतरी : काउंसिलिंग 21 नवम्बर को

धमतरी 18 नवम्बर 2022

जिले में निवासरत विशेष पिछड़ी जनजाति के पात्र युवाओं को पात्रता अनुसार चतुर्थ श्रेणी के पद पर पदांकन के लिए आगामी 21 नवम्बर को काउंसिलिंग की जाएगी। सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग से मिली जानकारी के मुताबिक सुबह 11 बजे से कलेक्टोरेट के कक्ष क्रमांक 10 में आयोजित इस काउंसिलिंग में संबंधित युवाओं को उपस्थित होने कहा गया है। बताया गया है कि नियत तिथि को उपस्थित नहीं होने की स्थिति में संबंधित आवेदक की पदस्थापना विभाग द्वारा अपने स्तर से की जाएगी। इसके बाद स्थान परिवर्तन संभव नहीं होगा।

Exit mobile version