Site icon

रायपुर : राज्यपाल उइके से छत्तीसगढ़ के सहकारी समिति कर्मचारी संघ प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट

30

रायपुर, राज्यपाल अनुसुईया उइके से आज राजभवन में छत्तीसगढ़ सहकारी समिति कर्मचारी संघ रायपुर के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट कर सहकारी समितियों की समस्याओं से अवगत कराया। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि समितियों को प्राकृतिक आपदा तथा अन्य कारणों से एवं धान का समय पर उठाव नही होने से काफी नुकसान हो रहा है। 2007-08 के बाद समितियों के दिये जाने वाले प्रासंगिक व्यय एवं सुरक्षा भंडार व्यय में वृद्धि नही की गई है। जिससे समितियों को आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ा है। साथ ही समितियों द्वारा प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किये जा रहे कार्यों के लिए कमीशन प्रदाय करने की भी बात कही। राज्यपाल ने इस संबंध में अधिकारियों से वस्तुस्थिति की जानकारी लेकर यथासंभव सहयोग करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल से गंगादास मानिकपुरी, जागेेश्वर साहू, जय कुमार सपहा, ईश्वरी नरेन्द्र साहू, राकेश वर्मा, आरिफ खान, रामकुमार वर्मा, विमल शर्मा उपस्थित थे।

Exit mobile version