बेमेतरा 30 नवम्बर 2022
सखी वन स्टॉप सेन्टर बेमेतरा अन्तर्गत केश वर्कर के रिक्त 01 पद एवं बहुउदेशीय सहायक के रिक्त 01 पद पर नियुक्ति हेतु विज्ञापन जारी किया गया था। जिसका दावा आपत्ति 07 दिसम्बर 2022 को शाम 5 बजे तक (अवकाश दिनों को छोड़कर) आमंत्रित किया गया है। दावा आपत्ति कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग जिला बेमेतरा में पंजीकृत डाक अथवा स्वयं उपस्थित होकर प्रस्तुत किया जा सकता है। दावा आपत्ति की सूचना बेमेतरा जिले के वेबसाईडbemetara.gov.inमें उपलब्ध है तथा कार्यालय कलेक्टर जिला बेमेतरा, जिला पंचायत बेमेतरा एवं कार्यालय जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग बेमेतरा के सूचना पटल पर देखी जा सकती है।
