Site icon

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर : दिव्यांग की समस्या का तत्काल हुआ निदान, जनचौपाल में पहुंचे दिव्यांग सुखदेव को कलेक्टर के निर्देश पर तुरंत उपलब्ध कराई गई ट्राईसाईकल

49

मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर आज जनचौपाल में बड़ी उम्मीद के साथ ग्राम कदरेवा के दिव्यांग सुखदेव पहुंचे थे। उनकी इच्छा थी कि उन्हें ट्राईसाईकल मिल जाये जिससे उन्हें आने-जाने में आसानी हो सके। कलेक्टर जनचौपाल में अपना आवेदन लेकर जब सुखदेव उपस्थित हुए तो कलेक्टर पीएस ध्रुव ने उनसे बड़ी संवेदनशीलता के साथ बात की और उनकी इच्छा से अवगत हुए। उन्होंने तुरंत समाज कल्याण विभाग को निर्देश दिए कि जनचौपाल समाप्त होते ही दिव्यांग को ट्राईसाईकल मिल जाये।
कलेक्टर ध्रुव के निर्देश का पालन सुनिश्चित करते हुए समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांग सुखदेव को ट्राईसाईकल प्रदाय की गई। कलेक्टर ने स्वयं मौजूद रहकर सुखदेव को ट्राईसाईकल की मदद दिलाई। दिव्यांग की खुशी का ठिकाना ना रहा। उन्होंने आवेदन देने के तुरंत बाद ही मंशा पूरी होने पर आभार व्यक्त किया और कलेक्टर एवं जिला प्रशासन को धन्यवाद दिया।

Exit mobile version