Site icon

गरियाबंद : मोटराइज्ड ट्रायसायकल पाकर दिव्यांग संतोष के चेहरे में दिखी खुशी

50

गरियाबंद,मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में जनकल्याणकारी योजनाओं को समाज के अंतिम छोर के व्यक्ति तक पहुंचाया जा रहा है। प्रत्येक पात्र हितग्राही को योजनाओं का लाभ मिले, इसी उत्कृष्ट सुशासन के उद्देश्य से प्रदेश सरकार कार्य कर रही है। जिले के विकासखण्ड छुरा अंतर्गत ग्राम गाड़ाघाट निवासी दिव्यांग संतोष कुमार निषाद को मोटराईज्ड ट्रायसायकल मिलने से उनका चेहरा खुशी से खिल गया। विगत दिनों समाज कल्याण विभाग द्वारा उनके आवेदन पर तत्काल संज्ञान लेते हुए सहायक उपकरण प्रदाय योजना के अंतर्गत कलेक्ट्रेड परिसर में ट्रायसायकल प्रदान किया गया। ट्रायसायकल पाकर संतोष ने ख़ुशी व्यक्त करते हुए कहा कि मैं अपने दैनिक खर्चे के लिए एक स्थान में बैठकर मुर्रा-चना बेचने का काम करता था अब यह ट्रायसायकल मिल जाने से आसपास के गांवों में जाकर व्यवसाय करने में आसानी होगी। अब उन्हें आवाजाही में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ेगा और अपने दिनचर्या के काम शीघ्रता से कर सकेंगे। ट्रायसायकल प्रदान करने के लिए संतोष ने शासन-प्रशासन के प्रति कृतज्ञता व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Exit mobile version