Site icon

एस.पी. ने किया नगर भ्रमण लोगो को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की दी समझाइश

WhatsApp Image 2020-06-13 at 18.46.02

राजनांदगांव। शहर में आज एक कोरोना पॉजिटिव महिला सदर बाजार में मिलने के बाद राजनांदगांव के एस पी जितेन्द्र शुक्ला ने शहर के प्रमुख मार्ग सिनेमा लाईन, हलवाई लाईन, सदर बाजार, बाल गोविन्द चौक, दुर्गा चौक, गांधी चौक, मानव मंदिर चौक से गोल बाजार होते हुए गुडाखु लाईन के अनेक दुकानों का निरीक्षण करने के साथ ही दुकानदारों को मास्क लगाने एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने की हिदायत दी।

उन्होने ने कहा कि एक बार आपको समझाईश दे दी गई है अब अगर इसका पालन नहीं किया गया तो चालानी कार्यवाही के साथ ही दुकान चिन्हांकित करते हुए बंद करने की कार्यवाही की जावेगी।

० बिना मास्क पहने घुमने वालों पर हुई चालानी कार्यवाही

जिले में 9 कोरोना पॉजिटिव केस मिलने के बाद प्रशासन सजग हो गया है ऐसे में शहर के प्रमुख स्थानों से आवागन करने वाले लोगों में जिन्होंने मास्क नहीं पहना था उन पर चालानी कार्यवाही की गई।

Exit mobile version