Site icon

छत्तीसगढ़ सरकार ने जारी किया नया फरमान, अब प्रदेश में रात 9 बजे तक खुली रहेगी शराब दुकान

wine_shop_3539406_835x547-m

रायपुर। छत्तीसगढ़ में शराब दुकान अब दो घंटे ज्यादा समय तक खुली रहेगी. राज्य शासन ने समय में फेरबदल करते हुए अब सुबह 8 बजे से रात 9 बजे तक शराब दुकानों के संचालन की अनुमति दे दी है. इससे पहले तक शाम 7 बजे तक ही दुकानों को खोले रखने का आदेश था.

नोवेल कोरोना वायरस संक्रमण नियंत्रण के लिए आबकारी विभाग ने लाॅकडाउन में छूट दिए जाने के दौरान शराब दुकानों के खोलने और बंद करने के समय में संशोधन किया था. दुकानों को सुबह 8 बजे से शाम 7 बजे तक ही खोले जाने की अनुमति दी गई थी, लेकिन विभाग ने अपने ताजा आदेश में बंद करने के समय में दो घंटे की बढ़ोतरी करते हुए रात 9 बजे कर दिया है.

Exit mobile version