Site icon

कोरिया: त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 की समय अनुसूची घोषित

logodeep

16 दिसम्बर से नाम निर्देशन होगा शुरू, 09 जनवरी 2023 को मतदान

कोरिया, 13 दिसम्बर 2022

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विनय कुमार लंगेह ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन 2022 के लिए समय अनुसूची जारी कर दी है। जिसके अनुसार निर्वाचन की सूचना के प्रकाशन, स्थानों (सीटों) के आरक्षण के संबंध में सूचना का प्रकाशन, मतदान केन्द्रों की सूची का प्रकाशन 16 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे किया जायेगा। नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने की अंतिम तारीख 23 दिसम्बर को दोपहर 3 बजे तक की जायेगी।
नाम निर्देशन पत्रों की संवीक्षा (जॉच) रिटर्निग आफिसर द्वारा 24 दिसम्बर को प्रातः 10.30 बजे से होगी। 26 दिसम्बर दोपहर 3 बजे तक अभ्यर्थिता से नाम वापस लेने एवं दोपहर 3 बजे के बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची तैयार करना और निर्वाचन प्रतीकों का आबंटन रिटर्निग आफिसर द्वारा किया जायेगा। प्रतीक आबंटन के तुरंत बाद निर्वाचन लड़ने वाले अभ्यर्थियों की सूची का प्रकाशन किया जाएगा।
मतदान 09 जनवरी को प्रातः 7 बजे से दोपहर 3 बजे तक होगा एवं मतदान के तुरंत बाद 09 जनवरी को मतगणना और आवश्यकता अनुसार तहसील/खण्ड मुख्यालय में 11 जनवरी को दोपहर 3 बजे से की जावेगी। सारणीकरण एवं निर्वाचन परिणाम की घोषणा 12 जनवरी को पंच, सरपंच/जनपद पंचायत सदस्य के मामले के खण्ड मुख्यालय में प्रातः 9 बजे से एवं जिला पंचायत सदस्य के मामले में जिला मुख्यालय में प्रातः 9 बजे की जायेगी

Exit mobile version