Site icon

अम्बिकापुर  : धान खरीदी केन्द्र हेतु पर्यवेक्षकों के संशोधित ड्यूटी आदेश जारी    

अम्बिकापुर 21 दिसम्बर 2022

कलेक्टर कुन्दन कुमार के द्वारा खरीफ विपणन वर्ष 2022-23 में जिले के 47 उपार्जन केन्द्रों के सतत् निरीक्षण किए जाने एवं सुव्यवस्था हेतु पर्यवेक्षकों के ड्यूटी आदेश में संशोधन किया गया है।  
    जारी आदेशानुसार धान खरीदी केन्द्र सुखरी हेतु सीएसपीडीसीएल के कार्यपालन अभियंता एस.पी. कुमार, जमगला हेतु उप संचालक खेल रामकुमार सिंह, डूमरडीह हेतु क्रेडा के जेआर शंेडे, अमेरा हेतु सहायक आयुक्त जे.आर. नागवंशी, उदयपुर हेतु ग्रामीण यांत्रिकी सेवा के कार्यपालन अभियंता आर.पी. कुटार, सहनपुर हेतु छत्तीसगढ़ गृह निर्माण मंडल के कार्यपालन अभियंता जी.पी. प्रजापति, राजापुर हेतु सिंचाई विभाग के कार्यपालन अभियंता लोकेश मिश्रा, प्रतापगढ़ हेतु उप पंजीयक सहकारी संस्थाएं एन कुजूर, केरजू हेतु पीएमजीएसवाय के कार्यपालन अभियंता यतिन्द्र शुक्ला, केदमा हेतु कार्यपालन अभियंता रोशन नागवंशी, बतौली हेतु उप पंजीयक एन.एल. टंडन, कमलेश्वरपुर हेतु थर्मल पावर के कार्यपालन अभियंता अनिल खलखो, बरगीडीह हेतु जिला शिक्षा अधिकारी डॉ संजय गुहे एवं सलका हेतु उदयपुर प्रभारी तहसीलदार मनीष सूर्यवंशी को पर्यवेक्षक नियुक्त किया गया है।

Exit mobile version