Site icon

जशपुरनगर  : कलेक्टर ने कुनकुरी से फरसाबहार तक के सड़क निर्माण कार्य का निरीक्षण किया

लोक निर्माण विभाग के अधिकारी को कड़ी हिदायत देते हुए कार्य को समय पर पूरा करने के निर्देश दिए
कलेक्टर ने कहा की लोगों के आवागमन के लिए सड़क बहुत महत्वपूर्ण है इसे समय पर पूरा करें

जशपुरनगर 21 दिसम्बर 2022

कलेक्टर डॉ रवि मित्तल आज कुनकुरी से फरसाबहार के सड़क निर्माण कार्य का अवलोकन किया और कार्य में तेजी लाने के सख्त निर्देश दिए हैं। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री जितेन्द्र यादव और लोक निर्माण विभाग के अधिकारीगण उपस्थित थे।
कलेक्टर ने कहा की लोगों के आवागमन के लिए सड़क बहुत महत्वपूर्ण है इसको समय पर पूरा करना बेहद जरूरी है। उन्होंने ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को भी हिदायत देते हुए समय पर कार्य को पूरा करने के सख्त निर्देश दिए हैं।

Exit mobile version